2--राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 सितम्बर को वाराणसी -- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद वाराणसी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 सितम्बर 2025 को दिवानी परिसर वाराणसी में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।इसका शुभारम्भ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के अध्यक्ष व जिला जज जयप्रकाश तिवारी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कराया जायेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के सचिव अपर जिला जज आलोक कुमार ने बताया कि लोक अदालत में वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना के मामले, घरेलू हिंसा के मामले, चेक बाउंस के मामले, वाणिज्यिक विभाग के मामले, सेवा संबंधी विवाद के मामले, शमनीय अपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद के मामले,ऋण वसूली के मामले, बेदखली से संबंधित मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले तथा अन्य उपयुक्त दिवानी मामलों का निस्तारण सुलह और समझौते के आधार पर किया जायेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत की इस व्यवस्था से आम जन मानस का समय,बेफजूल खर्च की बचत होती है।इस सम्बन्ध में विशेष जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 18004190234 व मो0नं0-9451883215 और 7275841833 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें