Top News

काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती समारोह का हुआ आयोजन वाराणसी -- उदय प्रताप इण्टर कॉलेज के सभागार में मंगलवार को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी महानगर महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मंजू सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डा.रमेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं‌ विशिष्ट अतिथि के द्वारा संयुक्त रूप से राजर्षि उदय प्रताप सिंह व अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कराया गया।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि आज के युवाओं व महिलाओं को लोकमाता अहिल्याबाई की धार्मिक, प्रशासनिक व नीति संबंधी सिद्धांतों को अपनाना चाहिए। क्योंकि चाहे न्याय का क्षेत्र हो या जनता की सुविधा का उन्होंने पूरा ध्यान दिया। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य डा.रमेश प्रताप सिंह ने लोक यात्रा के मानवीय पक्ष और दृढ़ प्रशासनिक क्षमता, दानशीलता व न्यायप्रियता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अहिल्याबाई ने प्रथम अदालत ग्राम सभाओं को पूरी तरह से मजबूती दी। किन्तु उन्हें स्वेच्छाचारी होने से बचाने के लिए उन पर भी निगरानी रखी। वह लोकप्रिय प्रशासिका के रूप में व धर्मनिष्ठता की प्रतिमूर्ति के रूप में आज भी स्मरण की जाती हैं।इस कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी अहिल्याबाई होलकर द्वारा किये गये कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डा.उमाकान्त सिंह ने किया कार्यक्रम का शुभारम्भ करते मुख्य अतिथी

Post a Comment

और नया पुराने