Top News

*रविन्द्र जायसवाल ने बाढ़ पीड़ितों संग मनाया रक्षाबंधन, राहत सामग्री व मिष्ठान बांटे***बाढ़ प्रभावितों को मिलेगा हरसंभव सहयोग — कोई भी पीड़ित राहत से वंचित न रहे : स्टांप मंत्री**वाराणसी, 09 अगस्त। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने शनिवार को हुकुलगंज स्थित दीप्ति कान्वेंट स्कूल पहुंचकर बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने राहत शिविर में रह रहे पीड़ितों को राहत सामग्री किट और मिष्ठान वितरित किया।मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित किसी भी व्यक्ति को राहत सामग्री और सहयोग से वंचित न रहने दिया जाए। पानी घटने के बाद साफ-सफाई, दवा छिड़काव और मेडिकल टीमों द्वारा घर-घर स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शिविर में रह रहे लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।कार्यक्रम में पार्षद बृजेश चंद श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह, हरिश्चंद्र मौर्या,राजेश सेठ,भोला सोनकर, दिनेश मौर्या,रामू सेठ,अजीत सिंह,अभीजीत गांगुली,हिमांशु श्रीवास्तव,दीपक श्रीवास्तव मोनू,आशिक कुरेशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने