सेवायोजन कार्यालय चौकाघाट में दिव्यांगों हेतु रोजगार मेला 12 अगस्त कोवाराणसी -- दिव्यांगजन रोजगार के तहत जनपद वाराणसी के बेरोजगार दिव्यांगजन युवक युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय चौकाघाट परिसर में 12 अगस्त को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन,दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग, जिला उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, आईटीआई तथा सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान मे रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में विभिन्न सेक्टर की नेशनल व मल्टीनेशनल कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। जो उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आईटीआई से प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थी तथा सेवायोजन विभाग में पंजीकृत अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करेंगी। 12 अगस्त 2025 को प्रात: 10:00 बजे से आयोजित इस रोजगार मिले में जनपद वाराणसी के बेरोजगार दिव्यांगजन युवक-युवतियां योजना अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त करने हेतु अपने सभी दस्तावेज (बायोडाटा, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र) का दो प्रति लेकर अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर सकते हैं। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें