Top News

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता,कृषि संकल्प अभियान के तहत आराजी लाइन में विभिन्न योजनाओं के कार्यक्रम का हुआ आयोजन वाराणसी -- विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड आराजीलाइन के ग्राम पंचायत मेहंदी गंज में मंगलवार को संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार, उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल, जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य, कृषि विज्ञान कल्लीपुर एवं भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों की उपस्थिति में विभिन्न योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि से संबंधित सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार के द्वारा बताया गया कि लगातार असंतुलित उर्वरकों के प्रयोग करने से मंडल के सभी विकासखंड की मृदा में जैविक कार्बन की मात्रा कम हो गई हो जिससे मिट्टी का स्वास्थ्य खराब हो गया है, इसे ठीक करने की आवश्यकता है। इसके लिए किसान भाइयों को सलाह दिया गया कि सभी किसान भाई फसल चक्र अपनायें हरी खाद, गोबर खाद आदि का प्रयोग करें। रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग मृदा परीक्षण के आधार पर ही करें। आवश्यकता से अधिक रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कभी भी ना करें। इसी के साथ उनके द्वारा किसान भाइयों से अनुरोध किया गया की मिट्टी का जलस्तर बढ़ाए जाने हेतु वर्षा जल संचयन करने की सलाह दी गई। उनके द्वारा ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाए जाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शकील अहमद के द्वारा किसान भाइयों को बताया गया कि सरकार के द्वारा निशुल्क रिचार्ज पिट बनाया जा रहा है। किसान भाई आगे आयें और अपने खेतों में रिचार्ज पिट बनवाएं।इससे वर्षा का जल संचित होगा।इस कार्यक्रम में सैकड़ो किसान भाई उपस्थित रहे।फोटो -02- कृषकों को सम्बोधित करते कृषि अधिकारी

Post a Comment

और नया पुराने