Top News

*वृहद वृक्षारोपण अभियान 2025*एक पेड़ मां के नाम 2.0* 🌴*36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर, वाराणसी आज दिनांक 09.07.2025 को वृक्षारोपण महाकुंभ -2025 के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत श्रीमान सेनानायक महोदय डॉ0 अनिल कुमार पाण्डेय(आईपीएस)के कुशल मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में पर्यावरण को संतुलित एवं संरक्षित रखने हेतु,अनुकूल जीवन शैली एवं जलवायु परिवर्तन के दृष्टिगत वाहिनी परिसर में जनसहभागिता, पर्यावरण की महत्ता एवं संवेदीकरण सुनिश्चित करने हेतु बृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया.वाहिनी में विभिन्न जगहों पर 975 फलदार/छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए. श्रीमान सेनानायक महोदय द्वारा सिंदूर के पौधे को लगाया गया. एवं वाहिनी के समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधों को लगाया गया. इस बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित सहायक सेनानायक श्री राजेश कुमार,शिविरपाल श्री कैलाश नाथ यादव, सूबेदार मेजर श्री सुरेंद्र कुमार, SI MT श्री त्रियुगी नारायण पाण्डेय सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे एवं पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेकर इस अभियान को सफल बनाया गया।

Post a Comment

और नया पुराने