Top News

वाराणसी-जेब में पैसे के साथ समय भी लेकर सड़क पर निकलें- सोमवीर सिंह सिरोहीवाराणसी -- रवींद्र पुरी स्थित गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को छात्राओं से एसीपी ट्राफिक सोमवीर सिंह सिरोही ने संवाद किया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि घर से निकलने से पहले जेब में जिस प्रकार पैसे लेकर निकलते हैं, वैसे ही समय भी लेकर निकलना चाहिए। क्योंकि विलंब होने पर लोग जल्दबाजी करते हैं, वही उनकी दुर्घटना का कारण बन जाता है। उन्होंने डिजिटल बोर्ड पर सड़क के प्रकारों को विस्तार से बताया। साथ ही बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी भी किया। सही जवाब देने वाली छात्राओं को एसीपी सोमवीर सिंह सिरोही द्वारा 100/ नकदी और मेडल देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर उप निरीक्षक यातायात देवेंद्र बरनवाल ने पावर पॉइंट के द्वारा छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने मोटर व्हीकल अधिनियम के बारे में भी बताया। साथ ही यह भी कहा कि हर तीन मिनट पर एक व्यक्ति की मृत्यु दुर्घटना में होती है। मरने वालों में सर्वाधिक युवा वर्ग ही होता है। इस आंकड़े को शून्य करना ही हम सबका लक्ष्य होना चाहिए। इस कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य नीति जायसवाल ने, संचालन कोऑर्डिनेटर रत्नेश गोविंद ने, धन्यवाद ज्ञापित उप प्रबंधक डॉक्टर अभिनव भट्ट ने किया। विद्यालय की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी स्मृति शाह ने एसीपी ट्रैफिक सोमबीर सिंह सिरोही को काशी के मेले पर आधारित विशेष पुस्तक भेंट किया।प्रश्नोत्तरी का सही जबाब देने वाली छात्रा को पुरस्कृत करते एसीपी, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने