Top News

1-- जिलाध्यक्ष ने युवक एवं महिला मंगल दल के सदस्यों को किया खेल सामग्री का वितरण वाराणसी --युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग वाराणसी के तत्वाधान में वित्तीय वर्ष 2024- 25 में जनपद के समस्त विकास खण्डों से चयनित 47 युवक मंगल दल एवं 69 महिला मंगल दल के सदस्यों को प्रोत्साहन स्वरूप शुक्रवार को खेल सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी व जिला अध्यक्ष भाजपा हंसराज विश्वकर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप में रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल, हरहुआ ब्लॉक प्रमुख विनोद कुमार उपाध्याय, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा ओमप्रकाश सिंह, संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी हरहुआ बद्री प्रसाद उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कराया गया। इस अवसर पर प्रत्येक युवक मंगल दल को पांच वॉलीबॉल, 5 फुटबॉल, एक वॉलीबॉल नेट, एक एयर पंप, एक फिटनेस ट्यूब तथा प्रत्येक महिला मंगल दल को पांच वॉलीबॉल, 5 फुटबॉल, एक बालीबाल नेट,एक एयर पम्प, तीन स्किपिंग रोप प्रदान किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि युवक व महिला मंगल दल के सदस्यों को जो खेल किट वितरित किया जा रहा है। इससे अलग अलग खेलों का अभ्यास कर खेलों में विजेता बनकर अपना व अपने ब्लाक व राज्य का नाम रोशन करेंगे। इनके खेल प्रोत्साहन में जो भी जरूरतें होंगी उसे भी आवश्यकतानुसार पूरा कराया जायेगा। नितीश कुमार राय ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी नितीश कुमार राय, विवेक सिंह, वीरेंद्र कुमार, रागिनी सिंह, रीना यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह लेखाकार, राम सिंह वर्मा अध्यक्ष क्षेत्रीय युवक मंगल दल आराजी लाइन, हरिशंकर, जितेंद्र यादव, अनुपम यादव, अविनाश, आनंद मोहन गौतम, आदि पीआरडी जवान का विशेष सहयोग रहा। अन्य में प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी नितीश कुमार राय ने सबका आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।खेल सामग्री वितरित करते मुख्य अतिथि, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने