वाराणसी,- अपर पुलिस आयुक्त अपराध ने काशी जोन के पुलिस अधिकारियों संग किया संगोष्ठी वाराणसी -- अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) कमिश्नरेट वाराणसी राजेश कुमार सिंह द्वारा सोमवार को अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन सरवणन टी., सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली प्रज्ञा पाठक,सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी एवं काशी जोन के समस्त प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों के साथ संगोष्ठी कर निम्नलिखित बिन्दुओं लूट,नकबजनी,चोरी,हत्या व अन्य एस.आर. केस के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा किया गया। उन्होंने न्यायालय द्वारा निर्गत गैर जमानती वारण्ट के अपराधियों की अधिक से अधिक गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया। निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा व अपराध रोकने हेतु विभिन्न बिंदुओं की महत्वपूर्ण बातों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इसके साथ ही सीएम डैशबोर्ड, जनसुनवाई की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए और गश्त, पिकेट, बैंक चेकिंग पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।फोटो -02-आवश्यक दिशा निर्देश देते अपर पुलिस आयुक्त, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें