Top News

काशी दीप विजन संवाददाता सलीम मंसूरी जमानिया भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा जमानियां। भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए और देशभक्ति नारे लगाए। यात्रा रामलीला मैदान से नगर कस्बा बाजार स्थित पक्का बलुआ घाट तक निकाली गई। बताया जाता है। कि भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई। तिरंगा यात्रा जिसमें व्यापार मंडल के युवा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, माया सिंह, राहुल वर्मा, तारकेश्वर वर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल रहे। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व देश की सेना के सम्मान में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं रामलीला मैदान नगर कस्बा बाजार स्थित पक्का बलुआ घाट तक तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग सहित आम नागरिक शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय वंदे मातरम जैसे देश भक्ति नारों के साथ-साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद व हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये गये। तिरंगा यात्रा पालिका कार्यालय होते नगर कस्बा बाजार सहित विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए। पक्का बलुआ घाट तक पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान व्यापार मंडल के युवा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता अपने हाथों में तिरंगा लिए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सभी भारतीय सेना के पराक्रम व शौर्य की सराहना कर रहे थे। इस दौरान मुन्ना गुप्ता ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रामलीला मैदान में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि सेना के शौर्य को सलाम करने को सकीट में निकली तिरंगा यात्रा, बरसे फूल। गुप्ता ने कहा कि भारतीय सेना के वीर रणबांकुरों ने पाकिस्तान के दांत खट्टे कर दिए। यह तिरंगा यात्रा देश के ऐसे वीर सपूतों, भारतीय सेना को शौर्य को सलाम करने के लिए निकाली गई। उक्त मौके पर श्रीकुमार वर्मा, राजू कुमार पांडेय, संजय जायसवाल, राहुल वर्मा, माया सिंह, तारकेश्वर वर्मा आदि सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Post a Comment

और नया पुराने