Top News

वाराणसी,नई शिक्षा नीति का उद्देश्य हर हाथ को काम देना है -- डा.दिवाकर सिंह वाराणसी -- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ इकाई एवं महादेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरियासनपुर के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पूर्वी यूपी के प्रभारी डॉ. दिवाकर सिंह उपस्थित रहे। डॉक्टर दिवाकर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 का उद्देश्य व्यवसाय परक शिक्षा को बढ़ावा देते हुए हर हाथ में काम देना है। फिलहाल इसके कई खट्टे मीठे अनुभव सामने आ रहे हैं। जिसमें सुधार की पूरी गुंजाइश रहेगी। सरकार के समक्ष छात्रों के साथ शिक्षकों की समस्या को उठाया जाएगा। मुख्य वक्ता के रूप में आइक्यूएसी इंचार्ज एवं नई शिक्षा नीति के विशेषज्ञ डॉ. मनोज प्रकाश त्रिपाठी ने कहा की नई शिक्षा नीति में स्किल डेवलपमेंट पर विशेष फोकस किया गया है। शिक्षा के आधुनिक स्वरूप को लागू करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। बिषय प्रवर्तक डा.पंकज कुमार सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति की खट्टी मीठी अनुभव को परखा जा रहा है। कई कॉलेजों से फीडबैक आ रहा है कि क्लास में बच्चों की संख्या कम हो गई है। इसलिए इसमें आंशिक सुधार के लिए सरकार से मांग किया जायेगा। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत महादेव पीजी कॉलेज के प्रबंधक अजय सिंह ने संचालन डॉक्टर लोकनाथ पाण्डेय ने तथा धन्यवाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर दया शंकर सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. संजय मिश्रा, डॉ. मारूति नंदन मिश्र, डॉ. मोहन सिंह, डॉ. गौरव मिश्रा,डा.वैभव मिश्रा,डा. अवधेश सिंह, निर्मल सिंह, डॉ. शशि पाण्डेय,डा.श्वेता,डा.प्रतिका,डा.मदन गोपाल,डा.गौतम सक्सेना,डा.रत्नसौरभ सिंह,डा.अंजलि मौर्य, कुलदीप शुभम, संतोष मौर्य, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।फोटो -01-शिक्षकों को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने