Top News

वाराणसी,बनारस में बाढ़ के बाद स्वच्छता हेतु नमामि गंगे व नगर निगम ने कसी कमरवाराणसी -- दशाश्वमेध घाट पर बाढ़ के बाद की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। नमामि गंगे के स्वयंसेवकों और नगर निगम के कर्मचारियों ने मिलकर घाट पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान गंगा नदी में बह रहे पूजा सामग्री और बाढ़ के अवशिष्ट को बाहर निकाला गया। स्वच्छता अभियान के तहत दशाश्वमेध घाट पर एक टन से अधिक कचरा गंगा से निकाला गया।नमामि गंगे व नगर निगम के आवाहन पर घाट पर उपस्थित नगर वासियों ने भी स्वच्छता में हाथ बटाया और सहयोग किया। स्वयंसेवकों ने गंगा सफाई के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक किया।नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने बताया कि बाढ़ के बाद गंगा की तलहटी और सतही जल में कई प्रकार की वस्तुएं आ जाती‌ है, जिनसे गंगाजल प्रदूषित होता है। उन्होंने कहा कि गंगा घाटों पर फैली सिल्ट और अन्य अवशिष्टों की सफाई जरूरी है।ताकि गंगा घाट स्वच्छ रहे और पर्यटकों को कोई परेशानी ना हो। श्रमदान में प्रमुख रूप से क्षेत्र के संयोजक नगर निगम के स्वच्छता ब्राण्ड अम्बेसडर राजेश शुक्ला, गोपाल साहनी, सेवा भारती, सुनील कुमार, रेखा, महेंद्र साहनी, अनिता वर्मा, मोहन आदि शामिल रहे।फोटो--पूजा अवशिष्ट सबाब करते नमामि गंगे कार्यकर्ता, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने