Top News

नगर के बलुआ घाट पर मां गंगा उतर वाहिनी सेवा समिति जमानियां कस्बा के तत्वावधान में दूसरे सोमवारी के अवसर पर जल भरने आए कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।जमानिया। नगर के बलुआ घाट पर मां गंगा उतर वाहिनी सेवा समिति जमानियां कस्बा के तत्वावधान में दूसरे सोमवारी के अवसर पर जल भरने आए कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में दूर-दराज से आए श्रद्धालु कांवड़ियों को भोजन, जलपान और विश्राम की व्यवस्था की गई। भंडारे का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने मां गंगा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। इसके बाद उन्होंने अपने हाथों से कांवड़ियों को भोजन वितरित किया और सभी को सावन की शुभकामनाएं दीं। उपजिलाधिकारी ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सेवा और समर्पण का प्रतीक होते हैं, जो समाज को एकजुट करने का काम करते हैं। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सेवा कार्य जारी रखने की अपील की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष कमलचन्द्र बाबाजी सहित दिलीप वर्मा, सतीश वर्मा, रामचन्दर राम, बब्लू वर्मा, सैयद फैजान, मुन्ना गुप्ता, सोनल वर्मा, सोनू गुप्ता, अभिषेक जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, सुभाष चौरसिया, राजू यादव, विशाल वर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांवड़ियों ने भंडारे में मिल रही सुविधा की सराहना करते हुए समिति और प्रशासन का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का माहौल भक्ति और सेवा भावना से ओतप्रोत रहा। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने