Top News

ग़ाज़ीपुर-सावन के महीने में कावड़ यात्री गंगा घाट से जल भरकर शिवालियों में खासकर महाहर धाम स्थित मंदिर में जलाभिषेक कर रहे हैं। जिसको लेकर रविवार को गाजीपुर के ददरी घाट पर कांवड़ियों की काफी भीड़ देखने को मिली ।और इसी भीड़ की सेवा के लिए यहां बहुत सारे स्टाल लगाए गए वहीं कावड़ियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए मां कवालपति हॉस्पिटल शास्त्री नगर डॉ बीती सिंह के तरफ से कांवड़ियों के मेडिकल हेल्थ कैंप के साथ ही उनके सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था किया गया था। जिसमें बीपी ,शुगर एवं अन्य रोगों के दावों का निशुल्क वितरण किया गया। वहीं कुछ कांवरियों के पैर में चोट आ जाने के कारण उनका ड्रेसिंग भी मेडिकल स्टाफ के द्वारा किया गया। वही कांवरियों का सेवा भी किया गया। मेडिकल कैंप में सहयोगी के रूप में अर्जुन ,अमरेश ,अंजलि, मधु ,बिंदु,विख्यात एवं तेजमय आदि ने अपना सहयोग किया। इस बात की जानकारी मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ स्वतंत्र सिंह ने दिया। महताब आलम की रिपोर्ट गाज़ीपुर

Post a Comment

और नया पुराने