*एनसीसी भर्ती में छात्रों ने दिखाया अनुशासन और जोश, श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान बना राष्ट्रभक्ति की मिसाल*देवेन्द्र शुक्ला, अखण्डनगर (सुलतानपुर)देशसेवा और अनुशासन की भावना से ओतप्रोत श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में सोमवार को आयोजित एनसीसी भर्ती प्रक्रिया में छात्र-छात्राओं ने अद्भुत उत्साह और अनुशासन का परिचय दिया। विद्यालय परिसर में पूरे दिन देशभक्ति और नेतृत्व भावना का जीवंत प्रदर्शन देखने को मिला। करीब 1400 विद्यार्थियों ने एनसीसी कैडेट बनने की इच्छा से भागीदारी की, जिनमें से 200 प्रतिभागियों को लिखित परीक्षा के लिए चयनित किया गया। अंततः 25 बालक एवं 25 बालिकाएं एनसीसी के लिए अंतिम रूप से चयनित हुईं।*बालिकाओं की दौड़ का हुआ प्रभावशाली शुभारंभ*कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक श्री शशिप्रकाश सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर बालिकाओं की दौड़ प्रक्रिया से हुई। जैसे ही उन्होंने संकेत दिया, बालिकाओं ने अद्भुत जोश और आत्मविश्वास के साथ दौड़ लगाई। यह दृश्य ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों की उन्नत सोच, आत्मबल और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता था।*चयन प्रक्रिया रही पारदर्शी और अनुशासित*पूरा भर्ती अभियान लंबाई माप, दौड़, मेडिकल परीक्षण, और शारीरिक दक्षता जैसे चरणों में विभाजित था। चयन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापरक रही। विद्यार्थियों के आत्मबल, अनुशासन और तैयारी ने यह सिद्ध किया कि आज का युवा राष्ट्रनिर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने को तत्पर है।*गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम*इस अवसर पर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने हेतु विद्यालय के अध्यक्ष एवं पूर्व डीएफओ दिनेश सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह, वरिष्ठ अध्यापक डी.पी. सिंह, वरिष्ठ अध्यापक डॉ आनंद प्रकाश सिंह, सूबेदार मेजर इकबाल सिंह, सूबेदार इम्तियाज अहमद खान, हवलदार चंचल सिंह, तथा सीटीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभी ने चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता, विद्यार्थियों की निष्ठा एवं बालिकाओं की सशक्त उपस्थिति की सराहना की।विद्यालय के प्रबंधक श्री शशिप्रकाश सिंह ने कहा एनसीसी केवल एक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। यह आत्मबल, अनुशासन और नेतृत्व के गुण विद्यार्थियों में विकसित करता है। हमारे छात्र राष्ट्र निर्माण के प्रेरक बनें यही हमारा संकल्प है।प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने कहा एनसीसी से जुड़ना विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाता है। यह उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को नई दिशा देता है।वरिष्ठ अध्यापक डी.पी. सिंह ने कहा कक्षा से बाहर की गतिविधियाँ जैसे एनसीसी युवाओं को जीवन में जिम्मेदारी, सहयोग और नेतृत्व की भावना सिखाती हैं। यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।वरिष्ठ अध्यापक आनंद प्रकाश सिंह ने छात्राओं की भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा बेटियाँ अब हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। एनसीसी में उनकी भागीदारी महिला सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल है। यह विद्यालय के स्वस्थ, सुरक्षित और प्रेरक माहौल का प्रमाण है।विद्यालय के एनसीसी प्रभारी ने जानकारी दी कि चयन की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और गुणवत्तापरक रही। उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने इस आयोजन को भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्पद और मार्गदर्शक बताया तथा चयनित सभी कैडेट्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान ने यह प्रमाणित किया है कि अनुशासन, आत्मबल और नेतृत्व के बीज यदि विद्यालय स्तर पर बोए जाएँ, तो वह राष्ट्रभक्ति और सेवा की विराट वृक्ष में परिवर्तित हो सकते हैं। यह आयोजन केवल एक भर्ती नहीं, बल्कि ग्रामीण युवाओं की चेतना और संभावनाओं का उत्सव बन गया। जिला संवाददाता राहुल मोदनवाल जौनपुर
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें