वरिष्ठ पेंशनरों का प्रतिनिधिमंडल सीटीओ से मिला ,सौंपा ज्ञापन वाराणसी -- वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मुख्य कोषाधिकारी वाराणसी गोविन्द सिंह से मिलकर अपने मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय ने ज्ञापन के माध्यम से पेंशनर्स हेतु बनाये जा रहे सभा कक्ष का शिघ्रातिशिघ्र निर्माण कराने, पुरुष व महिला हेतु शौचालय का निर्माण कराने, पेंशनर्स परिचय पत्र बनाने समेत कई मांग किया। जहां मुख्य कोषाधिकारी गोविंद सिंह द्वारा पेंशनरों के डिजिटल परिचय पत्र बनाए जाने का भरोसा दिलाया और कोषागार परिसर में पेंशनर्स के लिए बनाये जा रहे सभा कक्ष, पुरुष व महिला शौचालय के निर्माण के प्रगति से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राजेश्वर पाण्डेय ने किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से दीपेंद्र श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष, इंजीनियर आनंद श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह, सीबी सिंह उपस्थित रहे।पेंशनर्स का प्रतिनिधिमंडल
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें