Top News

3-- बेसिक शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना और खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन वाराणसी -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जनपद के सैकड़ो बेसिक शिक्षकों ने अपने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को बीएएसए कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया और अपनी दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित खंड शिक्षा अधिकारी रमा पाण्डेय को सौंपा। धरना स्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता करते हुए शिक्षक नेता सनत कुमार सिंह ने कहा कि 01 अप्रैल 2005 व उसके पश्चात नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली कर परिषदीय विद्यालय में चल रही मर्जर की प्रक्रिया रोकने, किसी भी विद्यालय को बंद ना करने , प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक की पदोन्नति एवं तैनाती करने, परिषदीय शिक्षकों को भी राज्यकर्मियों की भांति कैशलेश चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, छठे वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुसार शिक्षकों को दस लाख की सामूहिक बीमा लाभ देने समेत दस सूत्रीय मांग किया। धरने की अध्यक्षता पू्र्व एमएलसी डा.प्रमोद कुमार मिश्र ने तथा संचालन वीरेन्द्र प्रताप सिंह व संजय सिंह ने किया।धरना में प्रमुख रूप से पूर्व एमएससी डॉक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा, अध्यक्ष सरफुद्दीन, मंत्री अखिलेश पाण्डेय, प्राथमिक शिक्षक संघ से संतोष कुमार सिंह, शरद कुमार सिंह, ज्योति भूषण त्रिपाठी, दुर्गा सिंह, संजय सिंह, श्याम नारायण सिंह, अजय तिवारी, काशीनाथ यादव, अनूप सिंह, शैलेंद्र पाण्डेय, ज्ञानेंद्र उपाध्यक्ष, विश्वास पाण्डेय, प्रणव यादव, रामाशंकर यादव, शैलेंद्र विक्रम सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुनील सिंह, जितेंद्र पांडेय, वीरेंद्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, मिथिलेश राय, मनोज कुमार सिंह, सांतेश्वर मिश्र, पार्थेश्वर पाणडेय, मनोज कुमार, राजेंद्र राय, ललित सिंह, श्रीपाद वल्लभ वक्षीय, नीरज मिश्रा आदि ने अपने विचार व्यक्त किय-मांगों का ज्ञापन सौंपते शिक्षक नेता

Post a Comment

और नया पुराने