Top News

1-- केन्द्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने राजकीय संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण वाराणसी -- भारत सरकार की केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सावित्री ठाकुर ने मंगलवार को महिला कल्याण विभाग वाराणसी द्वारा संचालित राजकीय संप्रेषण गृह किशोर का निरीक्षण किया। निराक्षण के समय जिला प्रोबेशन अधिकारी/उपनिदेशक महिला कल्याण पंकज कुमार मिश्र, बाल विकास परियोजना अधिकारी बड़ागांव राकेश बहादुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी रमेश कुमार,बाल संरक्षण अधिकारी निरुपमा सिंह, संस्था के प्रभारी अधीक्षक कमलेश कुमार पाण्डेय तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। संस्था में वर्तमान समय में जनपद वाराणसी, चंदौली, जौनपुर के कुल 122 किशोर अवस्थित रहे। राज्यमंत्री द्वारा किशोरों से उनकी दिनचर्या के बारे में जानकारी ली गई, जिस पर किशोरों द्वारा बताया गया कि सुबह 5:00 बजे उठने के बाद नित्य क्रिया से निवृत्त होने के पश्चात योग प्राणायाम, उसके बाद नाश्ता किया जाता है। संस्था में पढ़ाई, खेलकूद, मनोरंजन, नृत्य, संगीत की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित होती रहती है। साथ ही किशोरों के द्वारा बागवानी भी की जाती है। बेसिक शिक्षा विभाग से किशोरों को शिक्षित किए जाने हेतु अध्यापकों की तैनाती की गई है। राज्यमंत्री द्वारा किशोरों से उनके प्रकरणों के बारे में जानकारी ली गई। इस मौके पर राज्यमंत्री ने सभी का उत्साह वर्णन करते हुए उन्हें अपने भविष्य को बेहतर बनाने हेतु प्रेरित किया। जो बीत गया उसे भूलकर एक अच्छे जिम्मेदार नागरिक बने। पढ़ाई तथा कौशल परक योजनाओं को गंभीरता से लेते हुए अपना समय शत प्रतिशत अपने आने वाले कल के लिए दें। जिससे सभी के माता-पिता व समाज को आप लोगों को गर्व हो। पुन: ऐसी गलतियां न दोहराएं जिससे पुन: वापस संस्था में आना पड़े। अंत में राज्यमंत्री द्वारा महिला कल्याण विभाग तथा संस्था के कार्मिकों द्वारा किशोरों के हित में किया जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी किशोरों को उनके बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी गई किशोर गृह का निरीक्षण करती राज्यमंत्री

Post a Comment

और नया पुराने