गाजीपुर।स्कूली बस से कुचलकर किशोर की मौत।शादियाबाद थाना क्षेत्र के अकराव गांव की घटना।घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम।अफसरों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने खत्म किया प्रदर्शन।पुलिस केस दर्ज कर कार्यवाही में जुटी।एंकर-खबर गाजीपुर से है।जहां दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूली बस से कुचलकर एक किशोर की मौत हो गयी।घटना शादियाबाद थाना क्षेत्र के अकराव गांव की है।बताया जा रहा है कि अकराव गांव के रहने वाला किशोर अमन बिंद अपने पिता के दूध बेचने के काम मे हाथ बंटाता था।वो रोज की तरह आज भी ग्राहकों को दूध पहुंचाने साइकिल से जा रहा था कि इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कूली बस ने उसे कुचल दिया।मौके पर हु उसकी मौत हो गयी।जिसके बाद घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।सूचना पर प्रशासनिक और पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे,और ग्रामीणों को समझाया बुझाया।अफसरों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन खत्म किया।फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर कार्यवाही में जुटी हुई है।बाईट-रवीश गुप्ता, एसडीएम,जखनिया। महताब आलम की रिपोर्ट गाज़ीपुर
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें