Top News

थाना दिवस पर फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ा। और 23 प्रार्थना पत्रों में 3 का हुआ निस्तारण जमानियां। शनिवार को थाना दिवस पर फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ना एक सामान्य घटना है। खासकर उत्तर प्रदेश के जमानियां कोतवाली जैसे नगर कस्बा में एक बार जरूर देखा जा सकता है। कुल फरियादियों द्वारा 23 प्रार्थना पड़ा। जिसमें मौके पर 3 समस्याओं का निस्तारण किया गया। यह दिन जो आमतौर पर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को आयोजित किया जाता है। जिसमें पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा जनता की शिकायतों को सुनने और उनका मौके पर समाधान करने के लिए समर्पित रहते है। बताया जाता है। कि तहसीलदार राम नारायण वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी की मौजूदगी में थाना दिवस पर फरियादियों की काफी भीड़ रही। इस दौरान जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कारगर कदम उठाई गई। बता दें कि थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता को अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के सामने रखने और उनका त्वरित समाधान प्राप्त करने का अवसर प्रदान करना है। अक्सर, थाना दिवस में जमीन से संबंधित विवादों, जैसे कि भूमि का सीमांकन, अवैध कब्जे, या संपत्ति के स्वामित्व के मामलों को लेकर पीड़ित फरियादी लोग अधिक संख्या में आते हैं। इसके अलावा, पारिवारिक झगड़े, चोरी, मारपीट, या अन्य सामान्य शिकायतों के लिए भी पीड़ित लोग थाना दिवस में आते हैं। फरियादियों को काफी उम्मीद रहता है। कि थाना दिवस पर अधिकारियों द्वारा मौके पर ही शिकायतों का समाधान करने की कोशिश में रहते है। जिससे कारण पीड़ित फरियादियों को त्वरित न्याय मिलने की उम्मीद जागी रहती है। थाना दिवस पर एसडीएम से लेकर क्षेत्राधिकारी मौजूद रहते हैं। जो शिकायतों की सुनवाई करते हैं। और निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देते हैं। इस दौरान राजस्व विभाग से लेकर पुलिस विभाग तथा उससे संबंधित अधिकारियों को लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए जाते हैं। तहसीलदार राम नारायण वर्मा, क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह का कहना रहा कि थाना दिवस फरियादियों के लिए अपनी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखने और उनका समाधान प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। हालांकि, भीड़ भाड़ और शिकायतों की अधिकता के कारण अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होता है। कि सभी फरियादियों को उचित सुनवाई मिले और उनके मामलों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण हो। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने