Top News

तेज गति से बढ़ रही गंगा नदी का निरीक्षण करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।जमानियां। तेज गति से बढ़ रही गंगा नदी का शुक्रवार की शाम को उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने औचक निरीक्षण के बाद बैरिकेटिंग करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक उपाय करने के लिए कहा गया है। बताया जाता है। कि गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने विभागीय अधिकारियों को बराबर नदी के किनारे का औचक निरीक्षण करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। चौरसिया ने कहा कि विशेष रूप से बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के लिए कहा। ताकि किसी भी अप्रिय घटना से लोगों को बचाया जा सके। एसडीएम ने कहा कि यह निर्णय नदी के किनारे रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संभावित बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए लिया गया है। इस संबंध में गंगा नदी को तेजी के साथ बढ़ते देख उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है। कि वे नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क करें। और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए प्रेरित करें। इसके अलावा, आवश्यक राहत सामग्री और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। कि गंगा नदी का जलस्तर अक्सर बदलता रहता है, खासकर बारिश के मौसम में। इसलिए, नदी के किनारे रहने वाले लोगों के लिए सतर्क रहना और अधिकारियों द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने