Top News

*वाराणसी मे होटल के मालिक और व्यवसायी गौरव सिंह पिंचू ने चार पत्रकारों के खिलाफ दिया पुलिस कमिश्नर को तहरीर।* प्रधानमन्त्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक मामला तूल पकड़ते जा रहा है।अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर असलहे (रिवाल्वर) के साथ एक शख्स का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा था। में कुछ पत्रकारों द्वारा इस मामले को यह कहकर प्रेषित किया गया कि यह दबंग टाइप का व्यक्ति है और सोशल मीडिया पर अपनी दाग जताने के लिए इस तरह का वीडियो बनाते रहता है। वहीं दूसरी ओर गौरव सिंह ने अपनी सफाई देते हुए पत्रकारों को बताया कि वह एक फिल्म की शूटिंग का हिस्सा मात्र है। इसी घटनाक्रम में आज गौरव सिंह पिंचू ने अपने अधिवक्ताओं के साथ जी न्यूज़ के पत्रकार जयपाल,अचूक संघर्ष के संपादक अमित मौर्या,आवाज न्यूज़ के शैलेन्द्र मिश्रा,खबर भारत से नीरज सिंह के खिलाफ पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को मुकदमा पंजीकृत कराने हेतु एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है।जिसमे यह आरोप लगाया गया है की प्रार्थी के पास फिल्म प्रोडक्शन का अप्रूव्ड इम्पा लाइसेंस है।प्रार्थी फिल्म प्रोडक्शन का नाम आशा मूवी वर्ल्ड है।प्रार्थी के कंपनी द्वारा कई फिल्मे व गाने रिलीज हो चूका है और रिलीज होते आ रही है।अपनी एक मूवी झक्की की शूटिंग के दौरान की एक विडिओ अपने सोशल मिडिया के इंस्टाग्राम व फेसबुक पर बीते दिनों में उपलोड किया था जिसको अवांछनीय फर्जी पत्रकारिता के आड़ में दलाली करने वाले फर्जी पत्रकारों द्वारा प्रार्थी के वीडियो को राजनितिक रूप देकर उसके परिवार के मान सम्मान से खिलवाड़ किया है| इसके साथ कई अन्य गंभीर आरोप लगाया गया है|वही अतुल अनजान त्रिपाठी ने प्रार्थना पत्र को लेकर जाँच कराकर मुकदमा पंजीकृत कराने का आश्वाशन दिया है| प्रार्थी के अधिवक्ता स्वतंत्र जायसवाल ने भी यह बताया है की इस तरह का जो वीडियो वायरल हुआ है, वीडियो को ध्यान और दिमाग होश में सुनेंगे तो उन मीडियाकर्मियों को सच सुनाई देगा क्योंकि शब्द कट बोला गया है| जिसको लेकर मीडिया में जो खबर फैलाई गयी है,वो गलत है|अब देखने वाली बात यह होगी की इस प्रकरण में किस तरह की कार्यवाही की जाती है,यह सब जाँच में स्पष्ट हो जाएगा। साभार। संवाददाता नवीन प्रकाश सिंह।

Post a Comment

और नया पुराने