Top News

सबलपुर बाढ़ का निरीक्षण करते उपजिलाधिकारी जमानियां।आगामी बाढ़ को देखते हुए। सबलपुर बाढ़ का निरीक्षण उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, तहसीलदार राम नारायण वर्मा तथा क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगो एवं राजस्व टीम कर्मियों संग किया गया। गंगा नदी में लगातार जलस्तर बढ़ते देख तहसील प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो चुकी है। और बाढ़ क्षेत्रों का दौरा कर जायजा ले रही है। इस दौरान उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया तहसीलदार राम नारायण वर्मा सबलपुर बाड़ पहुंचकर निरीक्षण किया। और उपस्थित किसानों से बातचीत कर जानकारी लिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए तहसील स्तर पर सुविधा मुहैया कराने के लिए अथक प्रयास जारी है। बताया जा रहा है। कि गंगा नदी में लगातार जलस्तर बढ़ने के कारण तटवर्ती इलाके के लोग भयभीय होने लगे है। और निचले इलाके में कटान भी जारी होने के चलते सैकड़ों बीघा जमीन गंगा नदी में सामने को व्याकुल हो चुकी है। बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को निदान करने और राहत पहुंचाने के लिए उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया लगातार बाढ़ क्षेत्रों में दौरा कर वहां की हालचाल जान रही है। और तहसील प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने