*सपाइयों ने नाइट मार्केट उजाड़ने के विरुद्ध नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन* वाराणसी -- जनपद के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने 17 जुलाई को नाइट बाजार उजाड़ने एवं नगर में पटरी व्यवसायियों पर किये जा रहे पुलिसिया उत्पीड़न के विरूद्ध शुक्रवार को नगर आयुक्त अक्षत वर्मा को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करते हुए सपा एमएलसी आशुतोष सिनहा ने ज्ञापन के माध्यम से नगर आयुक्त अक्षत वर्मा से कहा कि वाराणसी सहित पूरे नगर में पुलिस और नगर निगम प्रशासन के इशारे पर छोटे-मोटे दुकानदारों को बलपूर्वक उजाड़ा जा रहा है और उनका पुलिसिया उत्पीड़न किया जा रहा है। पटरी व्यवसायी न केवल अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं बल्कि शहर के गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों की आवश्यकता की पूर्ति भी करते हैं। वहीं नगर आयुक्त ने सपा कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि नाइट बाजार को पुन: विचार कर इंग्लिशिया लाइन पर स्थान चिन्हित कर जल्द बसाने की व्यवस्था किया जाएगा एवं पटरी व्यवसाय से जुड़े छोटे व्यापारियों के संदर्भ में बैठक कर समाधान निकालकर अवगत करा दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सपा में एमएलसी आसुतोष सिन्हा ने किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉक्टर ओपी सिंह, व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल पूर्व पार्षद शंकर बिसानी, दिलशाद अहमद डिल्लू, जौहर प्रिंस, काशीनाथ गुप्ता, मुरलीधर जायसवाल आदि शामिल रहे -नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते सपा कार्यकर्ता, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें