3-- वीडीए उपाध्यक्ष ने सांस्कृतिक संकुल का किया निरीक्षण,दिये आवश्यक दिशा निर्देश वाराणसी -- वीडीए के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग द्वारा शुक्रवार को चौकाघाट स्थित पद्मभूषण गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वीडीए सचिव डॉक्टर वेद प्रकाश मिश्रा, अपर सचिव डॉक्टर गुडाकेश शर्मा एवं नगर नियोजक प्रभात कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग द्वारा संकुल में संचालित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए बुकिंग रजिस्टर का अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु उन्होंने सीसीटीवी कैमरा का रिकॉर्ड न्यूनतम 3 माह तक सुरक्षित रखे जाने, सांस्कृतिक हाल के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करने, प्राधिकरण द्वारा नामित अधिकारी प्रत्येक माह में कम से कम एक बार स्थल का निरीक्षण सुनिश्चित करने आदि का निर्देश दिया।फोटो -03- निरीक्षण करते उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें