Top News

डाक्टर चौरसिया के निधन की सूचना पर शोक सभा आयोजित कर उन्हें स्वास्थ्य कर्मियों ने श्रद्धांजलि दी। जमानियां। कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत डॉक्टर अमित चौरसिया की बीमारी से मृत्यु हो जाने पर उनके सम्मान में शोक सभा आयोजित कर उन्हें स्वास्थ्य कर्मियों ने श्रद्धांजलि दी। बताया जाता है। कि सैयद राजा जिला चंदौली निवासी एवं आर,बी,एस,के पद कार्यरत डॉ अमित चौरसिया की लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को उनकी मृत्यु हो गई। जैसे ही निधन होने की सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन के अधीक्षक डाक्टर रुद्रकांत सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। बताया जाता है। कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन के अधीक्षक रुद्रकांत सिंह मृत्यु की सूचना मिलते ही साथी डाक्टर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनके आवास पहुंचे। अंतिम संसार से लौटने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन पहुंचकर एक शोक सभा आयोजित कर साथी डाक्टर के लिए श्रद्धांजलि दी। ठीक उसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर केंद्र प्रभारी की देखरेख में शोक सभा में सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान शोक सभा में डॉक्टर के सहकर्मी, मित्र शामिल हुए। और उनके योगदान को याद किया गया। शोक सभा में सुभाष गुप्ता, विपिन, मोहित, हीरालाल सहित आदि स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि दो मिनट का मौन रखकर मृतक साथी के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन के अधीक्षक रुद्रकांत सिंह शोक सभा में मृतक डॉक्टर अमित कुमार चौरसिया के जीवन और कार्य पर प्रकाश डाला। और उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को याद किया गया। तथा उनके योगदान को सराहा गया। धनंजय तिवारी ने दुःख व्यक्त करते और श्रद्धांजलि देते हुए,डॉक्टर के निधन पर दुख व्यक्त किया। और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया। इस दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। तिवारी ने कहा कि उनके द्वारा छोड़े गए खालीपन को महसूस किया जाएगा। केंद्र प्रभारी चिकित्सक डॉ गुलाब शंकर पटेल ने अमित चौरसिया के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति मिले, ऐसी कामना करते हैं। फोटोडाक्टर अमित चौरसिया की फाइल फोटो, सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जामनिया

Post a Comment

और नया पुराने