Top News

गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ाव पर तहसील प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र के संबलपुर में नांव चलवाने की व्यवस्था।जमानियां। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ाव को देखते हुए। तहसील सभागार में तहसीलदार राम नारायण वर्मा की अध्यक्षता में क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगो की बैठक में दी गई दिशा निर्देश। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा जानकारी दी गई कि क्षेत्र के संबलपुर में नांव चलवाने की व्यवस्था किया जाए। इस दौरान तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि जिले से बार बार गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने की सूचना दी जा रही है। सभी तहसील कर्मियों को अलर्ट रहना है। उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों के लिए राहत पहुंचाने के लिए एवं जागरूक करने के लिए बैनर आ चुका है। इस लिए क्षेत्रीय लेखपाल कानूनगो अपने अपने क्षेत्रों में बैनर लगाकर बाढ़ पीड़ितों को जागरूक करते हुए। सुविधा मुहैया कराने के लिए तैयार रहना होगा। बताया जाता है। गंगा नदी में लगातार जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर तहसील प्रशसन सतर्क और अलर्ट हो गया है। इसी को लेकर तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार की राजस्व कर्मियों के संग बैठक कर तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि गंगा नदी में लगातार जलस्तर बढ़ने की सूचना मिल रहा है। ऐसे में तहसील के सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। निचले ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ गांवों में बाढ़ का पानी घुस जाने से किसानों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ऐसे में राहत और सुविधा मुहैया कराने के लिए सभी लेखपाल कानूनगो ईमानदारी से राहत कार्य के लिए जुट जाना चाहिए। बता दें कि गंगा नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 10.15 सेंटीमीटर बढ़ गया है। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से तहसील प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। और उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया एवं तहसीलदारवराम नारायण वर्मा राजस्व कर्मियों के साथ लगातार बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं को परख रहे है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक नसीमुल्लाह, अजय यादव, रामराज राम, द्वारिकानाथ दुबे,लेखपाल मंतोष, विजय सिंह, रमेश राम, अमित कुमार के साथ अन्य लेखपाल गण शामिल रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने