*सृजन शाखा के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर फ्री नेत्र प्रशिक्षण एवं वृक्षारोपण* भा वि प सृजन शाखा के तीसरे स्थापना दिवस पर शशि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ राजेश कुमार पांडेय, राय गोविंद श्याम ट्रस्ट हॉस्पिटल सेहमलपुर के सौजन्य से लोगों का फ्री नेत्र परीक्षण कराया गया और जरूरतमंद को दवा एवं चश्मा उपलब्ध कराया गया। उपस्थित सदस्यों द्वारा उक्त हॉस्पिटल में एक वृक्ष मां के नाम के तहत औषधिपूर्ण वृक्षारोपण भी कराया गया। वृक्ष को सुरक्षित रखने का सभी ने संकल्प भी लिया उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय कुमार, रेखा शुक्ला, पूनम पाठक,अंकिता चौबे उदय वेताल का विशेष सहयोग रहा हैं। साभार।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें