*व्यापारियों के मान-सम्मान व स्वाभिमान के लिए सतत् समर्पित है लघु उद्योग व्यापार मंडल* *संस्था ने किया समाजसेवी व्यापारी संगमलाल मोदनवाल व सेनजीत कसौधन दाऊजी को सम्मानित* सुलतानपुर। व्यापारियों के मान सम्मान व स्वाभिमान में वृद्धि के लिए सतत् समर्पित रहने वाली संस्था लघु उद्योग व्यापार मंडल सम्बद्ध आरपीएस - एमएएफ पंजीकृत नीति आयोग भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे दानवीर भामाशाह रत्न व्यापारी सम्मान अभियान के चतुर्थ चरण में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी पी गुप्ता की अगुवाई में पदाधिकारियों का एक समूह राहुल चौराहे के पास स्थित गांधी नगर मोहल्ले के संगम ट्रेडर्स के प्रोपराइटर संगमलाल मोदनवाल को उनके प्रतिष्ठान पर जाकर दानवीर भामाशाह रत्न सम्मान से उन्हें सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। संगमलाल मोदनवाल पिछले कई दशकों से विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रमों में तन मन धन से अपनी सेवाएं देते चले आ रहें हैं। इसी कड़ी में व्यापारियों का समूह वशिंका कन्फेक्शनरी पहुंच कर, उसके प्रोपराइटर सेनजीत कसौधन दाऊजी को सम्मानित करते हुए उनको दानवीर भामाशाह रत्न सम्मान का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। विदित रहे कि सेनजीत कसौधन पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पिछले दस वर्षों से सक्रिय हैं और गोमती मित्र मंडल के एक कार्यकर्ता के रूप में हर रविवार सीताकुंड धाम की साफ-सफाई में श्रमदान करते चले आ रहे हैं। इसके अलावा हर रविवार की शाम सीता कुंड घाट पर होने वाली गोमती मां की साप्ताहिक आरती में भी दाऊजी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इस अवसर पर जिला संयोजक गजानंद मोदनवाल, युवा जिला प्रभारी अरविन्द चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, युवा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मोदनवाल, युवा जिला वरिष्ठ महामंत्री आशीष बरनवाल एडवोकेट, नारायण मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें