आशा संगिनी संघ के सम्मेलन का चोलापुर में हुआ भव्य शुभारम्भ वाराणसी -- स्वास्थ्य विभाग एवं सशक्तिकरण समुदाय कार्यशाला के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में संकल्प काशी के तहत आशा संगिनी संघ के सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। यह सम्मेलन समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं में संगिनी कार्यकर्ताओं की भूमिका और उनके कार्यों की समझ को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कराया गया। इस मौके पर सीएमओ के साथ-साथ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एचसी मौर्या, चिकित्सा अधीक्षक चोलापुर डॉक्टर आरबी यादव, चिकित्सा अधीक्षक चिरईगांव डॉ मनोज वर्मा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शिखा श्रीवास्तव एवं सेल की संस्थापक निदेशक एवं वैश्विक स्वास्थ्य वैज्ञानिक डॉक्टर विश्वजीत कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अन्य ब्लॉकों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के दौरान आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र आधारित अनुभव साझा किये। उन्होंने नवाचारों चुनौतियों और आशाओं के साथ कार्य करने की रणनीतियों पर विचार विमर्श करते हुए पोस्टर और चार्ट के माध्यम से यह दर्शाया कि कैसे आशाओं को समान मंच पर लाया जा सकता है। जिसके लिए चार श्रेणियों में आशाओं का वर्गीकरण किया गया, जो उनकी भौगोलिक स्थितियों और कार्य दायित्व पर आधारित है। इस मौके पर सीएमओ डॉक्टर संदीप चौधरी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि संकल्प काशी जैसी महत्वपूर्ण पहल हमारे वाराणसी से संचालित हो रही है। जो समूचे प्रदेश के लिए आने वाले समय में एक मिसाल कायम होगी। हमारी संगिनी और आशाएं निश्चित रूप से और सशक्त होंगी। चिकित्सा अधीक्षक चोलापुर डॉ आरबी यादव ने अपने संबोधन कहा कि आशा और संगिनी कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था की रीढ़ है। उनके समर्पण से ही मातृ और शिशु स्वास्थ्य में सतत सुधार संभव हो सका है। इससे पूर्व संकल्प टीम द्वारा चोलापुर सीएचसी से ब्यूटीफुल बर्थ का शुभारंभ किया गया। जिसके बेहतर परिणाम स्वरुप इसका विस्तार मेडिकल कॉलेज बीएचयू सहित अन्य संस्थाओं में संचालित हो रहा है।स्वास्थ्य वैज्ञानिक डॉक्टर विश्वजीत कुमार ने कहा इस मुहिम को एक क्रांति के रूप में देख रहे हैं और इस पहल को हम विश्व पटल पर भी अंकित करेंगे साथ ही जिसका शुभारंभ चोलापुर वाराणसी से होगा। जो प्रदेश ही नहीं पूरे भारत के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। यह मेरा अटल संकल्प है। इस कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने समुदाय के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने हेतु एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।फोटो -03- सम्मेलन में उपस्थित अतिथिगण, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें