संपूर्ण समाधान दिवस में चार फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण जमानियां। तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को जिलाधिकारी अवनीश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें 95 फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। बताया जाता है। कि स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 95 फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। अन्य शिकायतों का निस्तारण करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की टीम मौके पर भेजने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतो को जांच करने के बाद निस्तारण करें। इनमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी विवादों में पूरी तरह सक्रियता बढ़ती जाए। और अगर कोई विवादित शिकायत है। तो पुलिस प्रशासनिक संयुक्त टीम मौके पर भेज कर उसे समस्या की जांच कर उसका समाधान कराया जाए। बिजली विभाग से संबंधित कई शिकायतें मिलने पर अविनाश कुमार ने बिजली विभाग के एसडीओ से कहा कि कैंप लगवा कर विद्युत संबंधी समस्या सुनकर उनका निस्तारण करें। जिससे बार-बार संपूर्ण समाधान दिवस में इस तरह की शिकायत ना आए। उन्होंने कहा कि ग्राम समाज की भूमि सार्वजनिक चकरोड और अवैध खनन के जो भी मामले हैं। उन पर कार्यवाही कर अंकुश लगाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, विकास खंड अधिकारी बृजेश कुमार अस्थाना, आदि विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। महताब आलम की रिपोर्ट गाज़ीपुर
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें