वाराणसी,अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के विरुद्ध साझा संस्कृति मंच ने निकाली शान्ति मार्चवाराणसी -- साझा संस्कृति मंच ने भारत में अल्पसंख्यकों पर बढ़ते दमन और उत्पीड़न के खिलाफ और फिलिस्तीन के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए रविवार को एक शांति मार्च निकाला।यह शान्ति मार्च कैंटोनमेंट नदेसर चौराहे से चलकर बरूणाबृज होते हुए अंबेडकर मूर्ति कचहरी पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। इस मार्च का उद्देश्य भारत में अल्पसंख्यकों के दमन व उत्पीड़न के विरूद्ध आवाज उठाना और फिलिस्तीन के संघर्ष के प्रति एकजुटता ब्यक्त करना था।शान्ति मार्च का नेतृत्व करते हुए जागृति राही ने कहा कि अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने हेतु केंद्र राज्य सरकारों द्वारा ठोस कदम उठाने, भारत सरकार द्वारा फिलिस्तीन संघर्ष के संदर्भ में अपने पारंपरिक दो राष्ट्र समाधान नीति स्थापित करने, परंपरागत मित्र राष्ट्र फिलिस्तीन में भूख से मर रहे और बर्बर दमन झेल रहे नागरिकों के प्रति एकजुटता प्रदर्शन के सभी प्रकार के आयोजनों के लिए संवैधानिक सुरक्षा एवं अनुमति सुनिश्चित करने, सांप्रदायिक सद्भाव को बनाए रखते हुए मानवाधिकारों की रक्षा के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच समितियों की स्थापना करने समेत चार सूत्रीय मांग किया। शान्ति मार्च का नेतृत्व जागृति राही ने तथा संचालन नन्दलाल मास्टर ने किया। शांति मार्च में प्रमुख रूप से नंदलाल मास्टर, नीति भाई, फादर जयंत, जागृति राही, प्रोफेसर महेश विक्रम सिंह, वल्लभाचार्य पाण्डेय, प्रेमनट, धनंजय, ऐड अब्दुल्लाह, सरफराज उर्फी, महेश चंद्र माहेश्वरी, ऐड अबू हाशिम, इन्दू पांडे, मोहम्मद मूसा आज़मी, हिफाजत हुसैन आलम, सिस्टर जोशलिना, नीति, अमीनुद्दीन भाई, विद्याधर, प्रमोद, सिस्टर नतालिया, सिस्टर फ्लोरीन, सिस्टर फ्रांसिस्का, अमीनुद्दीन आदि शामिल रहे।फोटो -02- शान्ति मार्च निकालते साझा संस्कृति मंच कार्यकर्ता, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें