डीआईओएस के प्रधान सहायक सुभाष सिंह व राकेश कुमार हुए सेवामुक्त,हुई विदाई वाराणसी -- जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कार्यरत प्रधान सहायक एवं यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुभाष सिंह एवं प्रधान सहायक राकेश कुमार की अधिवर्षता पूर्ण कर सेवामुक्त होने पर शनिवार को एलटी कॉलेज परिसर स्थित राजकीय पुस्तकालय के सभागार में विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस मौके पर सभी कर्मचारियों ने दोनो कर्मियों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विदाई समारोह में मोहनलाल गुप्ता एवं गुरु प्रसाद ने गजल व गीत सुनाकर लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव ने कहा कि विभागों में सेवानिवृत्ति के फलस्वरूप घटती हुई कर्मचारियों की संख्या आज चिंता का विषय बन गया है।इस कारण कर्मचारियों पर मानसिक दबाव और भी बढ़ता जा रहा है। सही समय पर कार्यों का संपादन भी नहीं हो पा रहा है। इसलिए सरकार को सेवानिवृत कर्मचारियों का सहयोग अवश्य लेना चाहिए। संचालन कर रहे दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सेवानिवृत्ति के कारण शिक्षा विभाग आज चुनौती बना है। क्योंकि छात्रों की संख्या और बढ़ते हुए स्कूलों की संख्या तथा कानूनी विवादों की वृद्धि के दृष्टिगत समय बद्धता बनाए रखने के लिए कर्मचारियों की नियमित भर्ती आवश्यक है। इस मौके पर नवागत संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह, उप शिक्षा निदेशक पंचम अवध किशोर सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षा निदेशक चंद्रजीत यादव, सेवानिवृत्त जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान,उप निरीक्षक संस्कृत परमानंद सिंह, राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमित श्रीवास्तव, परमानंद सिंह, बृजेश कुमार सिंह सहित तमाम विद्यालयों की प्रधानाचार्य ने दोनों सेवानिवृत कर्मचारियों के निष्ठा पूर्ण कार्य किए जाने की प्रशंसा की तथा नए लोगों को ऐसे निष्ठावान कर्मचारियों से सीख लेने पर बल दिया और कार्यक्रम के आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा किया। विदाई समारोह में जिलाध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव,मण्डल मंत्री दीपेन्द्र श्रीवास्तव, सुबोध श्रीवास्तव,मण्डल अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह,कुन्दन सिन्हा,डा.रमाकान्त पाण्डेय,डा.अवधेश तिवारी, धर्मनाथ राय, रामनाथ गुप्ता,आशीष कुमार मिश्रा,मनोज मिश्रा,श्रीश रंजन तिवारी, अभिषेक मिश्रा,विनय कुमार सिंह,मनीष राय, संजीव श्रीवास्तव,बच्चू यादव, ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव,अमित सिंह,अनुज पाण्डेय,मनीष शुक्ला,संजय श्रीवास्तव,सुधीर चन्द्र वर्मा, बेबी लाल,नीलम सिंह,देवती सिंह,माया सिंह,इन्दूबाला श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता सुबोध श्रीवास्तव ने संचालन दीपेन्द्र श्रीवास्तव ने किया। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें