*सृजन शाखा द्वारा स्वामी विवेकानंद के पुण्यतिथि पर दनियालपुर पिसौर गांव में दूसरा एनीमिया शिविर* भारत विकास परिषद सृजन शाखा द्वारा डॉ सूरज प्रकाश के 105वी जयंती सेवा पखवाड़ा एवं स्वामी विवेकानंद जी के पुण्य तिथि पर मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के माल्यार्पण दीप प्रचलन एवं वंदे मातरम गायन के पश्चात एक शाखा एक गांव के तहत शशि श्रीवास्तव की अध्यक्षता व श्रीसुन्ता सिंह,प्राइमेंक्स हॉस्पिटल व्यास बाग के सौजन्य से दनियालपुर पिसौर गांव में एनीमिया मुक्त भारत के अंतर्गत एनीमिया जांच शिविर लगाया गया ।श्रीसुन्ता सिंह द्वारा एनीमिया के ऊपर विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया गया तत्पश्चात *उक्त शिविर में 63 लोगों की हीमोग्लोबिन की जांच कराई गई एवं जांच के उपरांत गुड़,चना व केला वितरित किया गया* दनियालपुर पिसौर गांव को सृजन शाखा द्वारा गोद लिया गया है और यह संकल्प लिया है कि सृजन शाखा द्वारा हर संभव उस गांव को एनीमिया मुक्त किया जाएगा शिविर में संरक्षक ज्ञानेंद्र बहादुर, अंजू मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, गोपाल जी श्रीवास्तव एवं प्राईमैक्स हॉस्पिटल व्यास बाग का विशेष सहयोग रहा है।साभार। नवीन सिंह की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें