5-- काशी सांसद टुरिस्ट गाइड प्रतियोगिता के दूसरे दिन निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन वाराणसी -- काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता 2025 के दूसरे दिन मंगलवार को प्रतियोगिताएं 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग मे डिक्लेमेशन एंड प्रेजेंटेशन एवं 18 वर्ष से ऊपर के लिए काशी के विभिन्न दस थीमो पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन में काशी के समस्त संसदीय क्षेत्र में हो रहा है। जिसमें भेलूपुर जोन के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव एवं उत्तरी ने माता सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से हम सभी को काशी के संदर्भ में छुपी हुई विशिष्ट जानकारी आम लोगों तक पहुंचेगी। जिसके आधार पर यहां पर भविष्य में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने में युवा पीढ़ी का योगदान बढ़ेगा। आदमपुर जोन में प्रदीप अग्रहरि महानगर अध्यक्ष द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए काशी में पर्यटन की संभावनाओं की दृष्टिगत प्रकाश डाला तथा युवाओं को टूरिस्ट गाइड बनाकर अपना कैरियर चुनने हेतु प्रेरित किया।सेवापुरी विकासखंड के कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार सिंह प्रबंधक कस्तूरबा महिला विद्यापीठ इंटर कॉलेज सेवापुरी ने सभी लोगों को इस आयोजन का अवसर देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता अपने आप में एक अनोखा पहल है। इससे मोक्षदायिनी काशी की संस्कृति को जानने का एक अवसर प्राप्त हुआ। मंगलवार को आयोजित होने वाले डिक्लेमेशन और प्रेजेंटेशन मे 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग में 468 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 2167 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया मुख्य अतिथि का स्वागत करते नीतीश कुमार राय
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें