Top News

जमानियां में घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला, दो गंभीर रूप से घायल। हमले की शिकार महिला ने एसपी को दिया प्रार्थनापत्र, परिवार की हत्या की कोशिश का आरोपजमानियां। कस्बा क्षेत्र के शुबहान टोली मोहल्ले में रविवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक परिवार के घर में घुसकर विपक्षीगणों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना में घर के मुखिया सहित एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर को प्रार्थनापत्र सौंपकर नामजद आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता शाहिना पत्नी नियाज शाह निवासी शुबहान टोली ने आरोप लगाया कि दिनांक 6 जुलाई 2025 को सायं करीब 7 बजे विपक्षीगणों ने उनके घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले के दौरान उनके पति नियाज शाह पर धारदार हथियार (चाकू) से लगातार वार किया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गए। हमलावरों ने बीच-बचाव करने आए मोहल्ले के सोनू नामक युवक पर भी हमला कर दिया, जिससे उसका हाथ बुरी तरह कट गया और वह भी बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना से मोहल्ले में दहशत का माहौल व्याप्त है। पीड़िता के अनुसार हमलावरों में सरफुद्दीन, सरफराज अली, इमरान, हाजरा, जावेद, राजिया, साजिया, करिम सहित दो अज्ञात लोग शामिल थे। सभी ने मिलकर एक राय से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।हमले के बाद घायल नियाज शाह, सोनू, मेराज और सोहराब को मोहल्ले वालों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से परिवार के सदस्यों का मेडिकल परीक्षण कराने व आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला संज्ञान में लिया गया है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने