- एडीसीपी महिला ने लोहता, चौबेपुर, चोलापुर के महिला बीट प्रभारी संग किया बैठक वाराणसी -- अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रिता श्रीवास्तव द्वारा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक महिला सम्मान, सुरक्षा एवं महिला संबंधित समस्याओं की त्वरित कार्यवाही के दृष्टिगत महिला बीट प्रणाली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मंगलवार को थाना चौबेपुर, चोलापुर लोहता कमिश्नरेट वाराणसी के महिला बीट प्रभारी के साथ बैठक आयोजित करते हुए महिला बीट कर्मियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में जन चौपाल लगाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन तथा नारी सशक्तिकरण हेतु विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए महिला बीट पुलिसकर्मियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर महिलाओं बालिकाओं को जागरूक करने तथा उनकी शिकायतों का तत्काल निस्तारण किए जाने के साथ ही अपने अपने थाना क्षेत्र की महिला अपराध से संबंधित पीड़ित महिलाओं की सूची तैयार कर उनकी काउंसलिंग किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।महिला बीट प्रभारियों को निर्देशित करती एडीसीपी महिला
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें