माडल विकास खण्ड सेवापुरी के अन्तर्गत सीडीओ ने चलाया प्लास्टिक मुक्त अभियान वाराणसी -- मॉडल विकासखंड सेवापुरी अभियान के अंतर्गत एक मिशन मोड पर 20 ग्राम पंचायत में सर्वांगीण विकास हेतु एक कार्य योजना बनाई गई है। जिसमें 20 से 30 जुलाई 2025 के मध्य बृहद् स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम सभी ग्राम पंचायत को प्लास्टिक मुक्त घोषित करने का कार्य, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य, सभी ग्राम पंचायत में जन चौपाल के माध्यम से जन योजना जैसे- पेंशन योजनाएं, स्पॉन्सरशिप योजना, कन्या सुमंगला योजना, मातृ वंदना योजना, राशन कार्ड, आवास, पीएम किसान, शौचालय इत्यादि से संतृप्त कराया जायेगा। सफाई कर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाकर प्रत्येक ग्राम में 5 से 6 सफाई कर्मियों के माध्यम से बृहद् अभियान चलाकर समस्त स्थलों, नालियों की सफाई कराई जाएगी। सड़कों गलियों को गड्ढा मुक्त कराया जाएगा।एक पेड़ मां के नाम से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम कराया जाएगा। सभी ग्राम पंचायत में जिला स्तरीय अधिकारियों की चौपाल लगाई जाएगी। सभी पशुओं का टीकाकरण कराया जाएगा। जल जीवन मिशन के अंतर्गत जो भी घर छूटे हैं, उनको कनेक्शन से संतृप्त किया जाएगा। इसी के साथ-साथ गांव की जो भी अन्य समस्याएं हैं- कच्चे रास्ते एवं नवनिर्माण की जो आवश्यकता है, उससे संतृप्त किया जाएगा। हेल्थकेयर आयुष्मान कार्ड से संतृप्त करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। आगामी प्रधानमंत्री के आगमन के दृष्टिगत इन ग्राम पंचायतो को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लिया गया है। प्रथम स्तर पर सेवापुरी की समस्त ग्राम पंचायतों को संतृप्त किया जाएगा। उसके पश्चात जनपद के समस्त ग्राम पंचायत को संतृप्त किया जाएगा।फोटो-01-स्वच्छता व प्लास्टिक मुक्त करते सफाई कर्मी, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें