फूलपुर पुलिस ने मुठभेड़ में गौतस्कर अजय गुप्ता व शिवपूजन गुप्ता को किया गिरफ्तार कब्जे से एक अवैध तमंचा,दो कारतूस,दो मोबाइल फोन,एक पल्सर मोटरसाइकिल व एक पिकप टाटा योद्धा किया बरामद वाराणसी -- फूलपुर पुलिस द्वारा कावड़ यात्रा व श्रावण मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में गश्त करने के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से कैथोली मोड़ के पास घूम रहे हैं। उनके पास अवैध असलहा भी है। पुलिस टीम तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंची। कैथोली मोड़ पर दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे। जिन्हें मुखबिर ने पहचानते हुए संकेत किया। पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्ध व्यक्ति हाईवे के रास्ते जौनपुर की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर उनका पीछा किया।नथई चौराहे के पास चैकिंग के दौरान दोनों बदमाश मोटरसाइकिल से गिर पड़े। इस पर एक अभियुक्त ने पुलिस को ललकारते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा हेतु न्यूनतम बल प्रयोग करते हुए जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त की पहचान अजय गुप्ता पुत्र बाबूलाल गुप्ता निवासी मैनपुर थाना बबुरी जनपद चंदौली के रूप में हुई। उसे तत्काल उपचार हेतु पीएचसी पिंडरा भेजा गया। मौके से दूसरा अभियुक्त शिव पूजन गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता निवासी डमरीकला थाना बबुरी जनपद चंदौली को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा 12 बोर, एक खोखा कारतूस,तस्करी में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, एक पिकअप वाहन (टाटा योद्धा), एक पल्सर मोटर साइकिल बरामद किया। पुलिस द्वारा की गई पुछताछ में अभियुक्त अजय गुप्ता ने बताया कि मोटरसाइकिल उसके दोस्त सोनू की है, जिसे वह चलाने के लिए लाया था। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि गोविंद सिंह निवासी दरौली दुर्गावती थाना कैमूर जिला भभुआ बिहार ने उसे फोन कर सूचना दी थी कि उसकी पिकअप वाहन जो गौतस्करी में प्रयुक्त होती है। कुवार बाजार थाना फूलपुर क्षेत्र में छिपाकर रखी है। उसने वाहन की जीपीएस लोकेशन भेज कर रामनगर टेंगरा मोड़ ले जाकर खड़ा करने का निर्देश दिया। अजय गुप्ता ने अपने साथी शिव पूजन गुप्ता को साथ लिया और मौके पर पहुंचकर वहां ले जाने की योजना बना रहे थे। तभी पुलिस की घराबन्दी होते देख अजय गुप्ता ने शिव पूजन के ललकारने पर पुलिस पर फायरिंग की। शिव पूजन गुप्ता से पूछताछ में उसने अजय के कहने पर उसके साथ आने की बात स्वीकार की। दोनों अभियुक्त एक सक्रिय गौतस्करी गिरोह से जुड़े हुए हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में थाना बड़ागांव क्षेत्र में गौतस्करों से मुठभेड़ के दौरान एक अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा हुआ था। जिसका सरगना गोविंद सिंह है। वह बिहार का निवासी है और बनारस, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली आदि जनपदों में संगठित रूप से गौतस्करी कराता है। फूलपुर मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों अभियुक्त भी इसी गिरोह से सम्बद्ध पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार अजय गुप्ता के विरुद्ध विभिन्न थानों में कुल आठ अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ की सराहनीय कार्यवाही प्रभारी निरीक्षक फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना फूलपुर में भा0द0वि0 की धारा 109 (1), बीएनएस,3/25/27 आर्म्स एक्ट एवं 207 एमवी एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया।मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को हास्पिटल पहुंचाती पुलिस, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें