नगर निगम वाराणसी की पहल। प्रभारी प्रवर्तन दल कर्नल संदीप शर्मा के नेतृत्व मे अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध सयुंक्त महाभियान मे एसीपी दशास्वमेघ अतुलअंजान त्रिपाठी और इंस्पेक्टर दशास्वमेघ विजय कुमार शुक्ला उनकी पुलिस बल और प्रवर्तन दल के साथ अतिक्रमण विभाग की सयुंक्त टीम के सहयोग से अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध अति सघनअभियान चलाया गया। यह अभियान गिरजाघर से गोदौलिया होते हुए दशास्वमेघ घाट से वापस गोदौलिया चौराहा,गिरजाघर होते हुए नईसड़क, बेनिया बाग से वापस दशास्वमेघ थाना तक चलाया गया।अभियान के दौरान माला फूल की दुकाने ठेला,स्थाई काउंटर,तिरपाल,ब्रेच दुकाने इत्यादि अतिक्रमण को हटवाकर रोड को अतिक्रमण मुक्त किया गया और अवैध अतिक्रमण करने पर 2 ठेला,1 गोमटी को जब्त नगर निगम भेजा गया। भारी मात्रा में अतिक्रमण सामग्री भी जब्त हुई। साथ ही 6500/- रूपये का अतिक्रमण जुर्माना भी वसूला गया। साभार। संवाददाता नवीन प्रकाश सिंह।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें