1--आपरेशन चक्रव्यूह के तहत भेलूपुर पुलिस ने चेन स्नेचर को किया गिरफ्तार, कब्जे से छिनैती किया चेन,एक स्मार्टफोन व 120/नगदी किया बरामद वाराणसी -- जनपद में चेन स्नेचिंग,लूट, नकबजनी आदि के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त सरवणन टी. के निर्देशन में तथा एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर चेन छिनैती करने वाले अभियुक्त इन्द्र गुप्ता पुत्र बाबू लाल गुप्ता निवासी कश्मीरी गंज खोजवां वाराणसी को शनिवार को अस्सी नाले के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से छिना गया चेन,एक स्मार्टफोन व 120/नगदी भी बरामद कर लिया। शनिवार को अभियुक्त इन्द्र गुप्ता को मीडिया के सामने पेश करते हुए अपर पुलिस उपायुक्त सरवणन टी.ने बताया कि वादी मुकदमा द्वारा उसकी मां से चैन छिनैती कर भाग जाने की दी गयी तहरीर पर भेलूपुर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त को धारा 304(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 घनश्याम मिश्र, उ0नि0 पार्थ तिवारी, उ0नि0 संदीप सिंह, उ0नि0 किशन सोनी,का0 सूरज भारती,का0 सुमित शाही,का0 सुनील सरोज,का0 अश्वनी सिंह आदि शामिल रहे।फोटो -01- चेन स्नैचर को मीडिया के सामने पेश करते एडीसीपी काशी, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें