Top News

वाराणसी संवाददाता आयुषी काशी विद्यापीठ : महिला अध्ययन केंद्र द्वारा आयोजित आठ दिवसीय योग कार्यशाला में महिलाओं व बच्चों ने किया योगाभ्यासवाराणसी। महिला अध्ययन केंद्र, महात्म गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' विषय पर केंद्रित आठ दिवसीय योग कार्यशाला के दूसरे दिन शनिवार को कंदवा धर्मशाला नं. 2 में संपन्न हुआ। कार्यशाला समन्वयक महिला अध्ययन केंद्र की प्रो. वंदना सिन्हा ने बताया कि कार्यशाला के दूसरे दिन पर प्रतिभागी महिलाओं ने योग प्रशिक्षक आरती पटेल के मार्गदर्शन में विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक आसनों, प्राणायाम एवं ध्यान तकनीकों का अभ्यास किया। इस मौके पर गांव के बच्चों के साथ एक संक्षिप्त योग एवं ध्यान सत्र भी आयोजित किया गया। प्रो. सिन्हा ने बताया कि इस सत्र का उद्देश्य बच्चों में मानसिक एकाग्रता, अनुशासन एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यशाला समन्वयक प्रो. निमिषा गुप्ता ने बताया कि योग न केवल शरीर की स्फूर्ति के लिए बल्कि मानसिक संतुलन एवं जीवनशैली सुधार के लिए भी आवश्यक है। कार्यक्रम में कंदवा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामवासियों का भी सक्रिय सहयोग रहा। प्रो. गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला के आगामी दिनों में महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

Post a Comment

और नया पुराने