भारत विकास परिषद् सृजन शाखा द्वारा हरियाली तीज परंपरा के रंग नारी शक्ति के संग। वाराणसी कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जमुना शुक्ला और विशिष्ट अतिथि डॉक्टर प्रीति गौतम मोना मल्होत्रा रंजना केसरी और सृजन शाखा की अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् गान पश्चात अध्यक्ष ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था के उद्देश्यों और सेवाभाव को उजागर किया।आकांक्षा सिन्हा ने नारी सशक्तिकरण पर सभी को संकल्प दिलाया।इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य गतिविधि कजरी नृत्य संकल्प संस्कारी नारी वॉक , कॉमेडी,रोचक गेम्स का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन में भारत विकास परिषद् द्वारा समाज में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाएं देश के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।कार्यक्रम में शाखा के सदस्यों की भागीदारी की विशेष उल्लेखनीय रही। मंच संचालन आकांक्षा सिन्हा एवं संध्या गुप्ता जी के द्वारा किया गया, तीज क्वीन की रनर अप प्रियंका श्रीवास्तव और तीज क्वीन विजेता नीता सिंह और प्रीती सिंह रही।बेस्ट ड्रेस के लिए नेहा वालिया ने जीता, बेस्ट स्माइल खुशी तिवारी, ऑल राउंडर संध्या, मोस्ट एक्टिव पार्टिसिपेंट आकांक्षा सिन्हा, बिंदास निधि को मस्त मौला रेखा मेंटेन पर्सनालिटी अंकिता और मिस विदुषी शैलजा को दिया गया।अंत में अध्यक्ष ने सभी आगंतुकों सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। और सभी को मनमोहन गिफ्ट दिया गया। साभार। संवाददाता नवीन प्रकाश सिंह।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें