अवैध ढंग से चल रही दो विद्यालय को बंद कराया गया।जमानियां। खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव को विशेष सूत्रों द्वारा सूचना दी गई। गुरुवार को सनराइस पब्लिक स्कूल खुशी एवं बालिका जूनियर हाई स्कूल फूली गांव में अवैध रूप से संचालित हो रहा था। जिसपर गुरुवार की सुबह छापा मारकर विद्यालय को बंद कराया। एवं उसमें अध्ययनरत बच्चों को निकटवर्ती प्राथमिक विद्यालयों में प्रवेश लेने हेतु संबंधित प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में पुनः विद्यालय संचालित करते हुए पाए जाने पर एक लाख रुपया जुर्माना एवं प्रतिदिन के हिसाब से 10 हजार रुपया जुर्माना ठोका जाएगा। बताया जाता है। कि क्षेत्र में चल रहे अवैध विद्यालयों के खिलाफ बंद कराने की मुहिम चलाया जा रहा है। जिसके तहत खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने क्षेत्र में पहुंचकर औचक निरीक्षण में पाया कि दोनों स्कूल अवैध ढंग से चलते पाई गई। जिसके बाद उन्होंने फौरन दोनों विद्यालय को बंद करने के लिए निर्देश जारी करते हुए। कहा कि भविष्य में पुनः चलते हुए पाया जाता है। तो एक लाख का जुर्माना और प्रतिदिन 10 हजार रुपए का जुर्माना ठोका जाएगा। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें