Top News

*गुरु पूर्णिमा पर विशेष।भगवान बुद्ध ने दिया था सारनाथ में अपना पहला उपदेश।*नेपाल में गुरु पूर्णिमा को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है। बौद्ध धर्म को मानने वालों के लिए भी गुरु पूर्णिमा का पर्व काफी महत्व रखता है l मान्यताओं के अनुसार भगवान बुद्ध ने इसी दिन उत्तर प्रदेश के वाराणसी के सारनाथ में पहला उपदेश दिया था। तभी से बौद्ध धर्म की शुरुआत हुई थी।बाद में चलकर लगभग सभी धर्म के लोगों ने अपने-अपने गुरुओं की आराधना प्रार्थना इस विशेष दिन पर करने लगे जिससे इस पर्व की महत्ता और बढ़ गई।आज गुरु शिष्य परंपरा वाले धर्म से जुड़े हुए लोग अपने-अपने गुरुओं का आशीष प्राप्त करने के लिए उतारू रहते हैं लोग दूर-दूर से अपने गुरु का आषिस प्राप्त करने के लिए आश्रमों में कतारबद्ध रहते है। और इस दिन के महत्व को अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट करते हुए अपने गुरु को प्रसन्न करने के लिए उनके चरणों में पुष्प,उपहार भेंट कर आशीष प्राप्त कर वर्ष भर के लिए तरो-ताजा हो जाते हैं।लेखक। नवीन प्रकाश सिंह।

Post a Comment

और नया पुराने