Top News

*सावन मास में कावड़ियों को भरपूर सुविधा मुहैया कराने के लिए उपजिलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र* जमानियां। सावन के महीने में आने वाले कावड़ियों के लिए गंगा नदी के आसपास साफ सफाई के साथ नगर पालिका परिषद स्टेशन रोड की एक तरफा सड़क बनाए जाने से और दूसरी तरफ छोड़ देने के कारण बराबर दुर्घटनाएं होने की प्रबल संभावनाएं बनी हुई है। इसके तत्काल सड़क निर्माण कराए जाने के लिए व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने उपजिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दी। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से जहां से कांवड़ यात्रा निकलती है। वहां साफ-सफाई के विशेष इंतजाम होनी चाहिए। बताया जाता है। कि नमामि गंगे जैसे संगठनों को भी गंगा की स्वच्छता के लिए जागरूकता फैलाने और कांवड़ियों को गंगा को स्वच्छ रखने की तैयारी करनी चाहिए। क्यों किसावन के महीने में हजारों कांवड़िये गंगाजल लेने के लिए पक्का बलुआ घाट गंगा नदी पहुंचने है। इस दौरान गंगा नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में सफाई का विशेष महत्व होता है। इस लिए प्रशासन और विभिन्न संगठनों के द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर सफाई अभियान चलाना चाहिए। ताकि कांवड़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके और गंगा नदी भी स्वच्छ रहे। मुन्ना गुप्ता ने उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया को पत्रक सौंपते हुए। कहा कि कांवड़ियों को गंगा को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। और उन्हें स्वच्छता का संकल्प भी दिलाना चाहिए। ताकि कांवड़ियों को एक देशभक्ति का वातावरण मिलता रहे। मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने