-खाद्यान्न घोटाले के आरोपी को ईओडब्ल्यू टीम ने बलिया से किया गिरफ्तार वाराणसी -- संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के क्रियान्वयन के अंतर्गत केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2002 से 2005 के मध्य जनपद बलिया के पन्दह ब्लॉक के विभिन्न गांवों में ग्राम पंचायत अंश से मिट्टी कार्य, नाली निर्माण, खड़ंजा, पटरी मरम्मत, संपर्क मार्ग, सीसी और पुलिया निर्माण का कार्य कराया जाना था। परंतु कार्य मानक के अनुरूप नहीं और अपूर्ण पाया गया था। इस प्रकरण में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान व कोटेदार द्वारा आपस में मिली भगत कर मस्टर रोल पर फर्जी श्रमिकों का नाम अंकित कर नगद राशि 34,70,381/ रुपये खाद्यान्न राशि,32,43,600/रुपये का फर्जी वितरण दिखाकर कुल 67,13,981/रुपया रुपए का शासकीय धन का गबन किया गया है। इस अभियोग में साक्ष्य संकलन के पश्चात कुल 12 अभियुक्तों की संलिप्तता पाई गई थी। जिसमें यह अभियुक्त भी वांछित था। अभियुक्त उस समय जनपद बलिया के ब्लॉक पन्दह में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर नियुक्त था। अभियुक्त के द्वारा प्रकरण में फर्जी मस्टर रोल तैयार कर सह अभियुक्तों से मिलकर फर्जी श्रमिकों को नगद राशि व खाद्यान्न का आवंटन किया जाना दिखाया गया है। उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकता में शामिल इस प्रकरण में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वाराणसी के पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार द्वारा क्रैक टीम का गठन किया गया। ईओडब्ल्यू वाराणसी सेक्टर के क्रैक टीम प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा द्वारा तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी राजेंद्र प्रसाद वर्मा पुत्र जगधारी प्रसाद वर्मा निवासी पन्दह थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया को शनिवार को सुबह 9:00 बजे उसके पन्दह बलिया स्थित आवास के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी मुकदमा संख्या-26/2006, भा0द0वि0 की धारा 409,420, 467,468,471,120 बी,34 एवं धारा 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत थाना सिकन्दरपुर बलिया से की गयी है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट वाराणसी में पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। गिरफ्तार करने वाली ईओडब्ल्यू पुलिस टीम में निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, निरीक्षक अरविंद कुमार, मुख्य आरक्षी प्रिंस तिवारी, मुख्य आरक्षी हेमंत सिंह, मुख्य आरक्षी सरफराज अंसारी आदि शामिल रहे।फोटो -02-गिरफ्तार अभियुक्त के साथ पुलिस ईओडब्ल्यू टीम, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें