भीषण गर्मी के कारण लोग घरों और कार्यस्थलों में बिजली के बिना रहने को मजबूर होते हैं. जमानियां। सलीम मंसूरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगे 400 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद तथा ट्राली ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद भी रात भर एवं सुबह 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति नहीं होने के चलते कस्बा बाजार के सारे बिजली उपभोक्ताओं को अंधेरे, उमस गर्मी में रहना पड़ा। भीषण गर्मी के दौरान बिजली की कटौती और ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी एक गंभीर समस्या बन चुकी है। जो ज्यादातर विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और रखरखाव के अभाव के कारण होती है। ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। जिससे लोगों को गर्मी से जूझना पड़ता है। बताया जाता है। कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण एवं रखरखाव की कमी से बिजली आपूर्ति बाधित हो रहा है। इसके साथ ही ट्रांसफार्मर और अन्य बिजली उपकरणों का नियमित रखरखाव न करना। जिससे चलते जल्दी ट्रांसफार्मर में खराबी आ जा रही है। और विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाता है। रविवार की शाम के समय से ही कस्बा बाजार में बिजली आपूर्ति के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगा 400केवीए के ट्रांसफार्मर में एकाएक आई खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहा। रात्रि समय 10 बजे के आसपास बिजली बाधित होने के कारण छोटे छोटे बच्चों के साथ बड़े बुजुर्ग सहित महिलाएं उमस गर्मी में काफी परेशान रहे। जिसके बाद जुझारू संघर्षशील व्यापार मंडल के युवा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने ट्राली ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति कराया। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर की स्थिति की निगरानी न करना और संभावित समस्याओं का पता लगाने में विफल रहना विभागीय कर्मियों की साफ साफ लापरवाही को उजागर करता है। बिजली की कटौती की समस्या को गंभीरता से न लेना और इसे जल्द से जल्द ठीक करने के लिए प्रयास न करना विभागीय अधिकारी भी अपने जिम्मेदारी से बेपरवाह हो चुके है। उन्होंने बिजली विभाग के लापरवाह कर्मियों पर रोष जताते हुए। कहा कि ट्रांसफार्मर को उसकी क्षमता से अधिक भार देना। जिससे वह गर्म होकर खराब हो जा रहा है। बिजली कटौती के कारण होने वाली जटिल समस्याएं गहरा जा रही है। भीषण गर्मी के कारण लोग घरों और कार्यस्थलों में बिजली के बिना रहने को मजबूर होते हैं। बिजली उपभोक्ता वीरेन्द्र कुमार, असलम पान वाले, राधेश्याम चौधरी, त्रिलोकीनाथ चौधरी, शाहिद जमाल मंसूरी, दानिश मंसूरी,अबरार अहमद आदि बिजली उपभोक्ताओं ने बताया कि व्यापार मंडल के युवा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता नगर कस्बा की सभी जटिल समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार संघर्ष करते हुए। उसका निस्तारण भी कराते रहते है। ऐसे जनप्रतिनिधि होना नगर के लिए जरूरत है। उपभोक्ताओं ने बताया कि नगर कस्बा के लिए बिजली कटौती एक गंभीर समस्या बराबर खड़ी रहती है। ट्रांसफार्मर में आई खराबी के कारण फौरन कड़ी मेहनत के बदौलत ट्राली ट्रांसफार्मर लगवाकर रात 11 बजे बिजली आपूर्ति करवाया। उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली की कटौती के कारण लोग गर्मी और व्यवसाय को आर्थिक नुकसान होता है। इसके साथ ही बिजली की कटौती के कारण लोगों को दैनिक जीवन में कई तरह की असुविधा होती है। व्यापार मंडल के युवा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने बताया कि नगर कस्बा की छोटी बड़ी समस्याओं के निदान कराने के लिए 24 घंटा तैयार रहता हूं। और जब तक सांस में सांस रहेगा। नगरवासियों का सेवाभाव करता रहूंगा। उन्होंने बताया कि बिजली कटौती के दौरान लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए ट्राली ट्रांसफार्मर लगवाया जिससे उपभोक्तागण पंखे, कूलर चलाकर गर्मी से छुटकारा पा सके।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें