वाराणसी, उत्तर प्रदेश एसोसिएशन आफ जर्नलिस्ट्स *उपज* वाराणसी इकाई की रविवार को बैठक शिवपुर स्थित उपज कार्यालय पर रविवार संपन्न हुई। बैठक में संस्था के स्थापना दिवस 27 जुलाई दिन रविवार को एक भव्य कार्यक्रम के साथ आयोजित किए जाने का निश्चय किया गया है। जिसमें देश-प्रदेश के अति विशिष्ट लोगो सहित वरिष्ठ पत्रकारो के साथ ही भी ग्रामीण क्षेत्रों पत्रकारों भी विशेष रूप से शामिल किये जाने का निर्णय लिया गया।उपज की स्थानीय इकाई की बैठक में पत्रकारों के हित की लड़ाई लड़ने की बात संस्था के उपस्थित सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने जोर देते हुए अपनी एकमत से देते हुए पत्रकारों के हित जैसे आवास की व्यवस्था, के साथ ही शहरीय क्षेत्रों एवं लघु समाचार पत्रो के पत्रकारो को क्षेत्रीय चिकित्सा की व्यवस्था, रोडवेज बस में निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था, पत्रकारों के सुरक्षा की गारंटी, ग्रामीण अंचल के पत्रकारों के सामने आ रहे परेशानियों आदि ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा कर केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार से इन मांगों पर विचार कर उन्हें अतिशीघ्र लागू जोर दिया गया । इस संबंध में वाराणसी जिला इकाई का एक प्रतिनिधि मंडल पत्रकारों की ज्वलंत मुद्दों के पर पत्रक के साथ मुख्यमंत्री के नाम का वाराणसी के जिलाधिकारी को सौंपेगा। आज की बैठक जिलाध्यक्ष विनोद बागी की अध्यक्षता में संपन्न हुई एवं संचालन महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने किया।आज की बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, जिला संगठन मंत्री प्रदीप कुमार उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव, जिला मंत्री प्रज्ञा मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य पंकज श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य ललित मोहन तिवारी आदि उपज के सक्रिय पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सदस्य शामिल थे।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें