Top News

काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता यूपी कालेज में "प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें" की थीम पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन वाराणसी -- उदय प्रताप स्वायत्तशासी कॉलेज वाराणसी के जन्तु विज्ञान विभाग तथा वाइल्ड लाइफ आफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया तथा इस अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण का सन्देश दिया गया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस-2025 की थीम "प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें" को केन्द्रित रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक पूज्य राजर्षि उदय प्रताप सिंह के चित्र पर माल्यार्पण, श्रद्धा सुमन अर्पित कर व दीप प्रज्वलन कर कराया गया। इस अवसर पर उदय प्रताप शिक्षा समिति के सचिव एवं राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के न्यायाधीश जस्टिस एसके सिंह ने ऑनलाइन जुड़कर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण प्रदूषण जिस गति से बढ़ रहा है, वह जीवन के लिए बहुत बड़ा संकट है। मनुष्य को उससे बचने के विषय में सोचते हुए रास्ता निकालना होगा। यह भी कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आज की सबसे बड़ी चुनौती प्लास्टिक बना हुआ है। सिंगल यूजर और निश्चित माइक्रोन में निर्धारित प्लास्टिक के अलावा कोई प्लास्टिक का इस्तेमाल कदापि ना करें।प्रो.सुधीर कुमार राय ने मानव के संज्ञानात्मक प्रवृत्तियों के प्रदूषण एवं सामाजिक प्रदूषण पर अपनी बातें कही। पूर्व भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. शशिकांत द्विवेदी ने वायुमंडल की संरचना की चर्चा किया और कहा कि एक व्यक्ति को प्रतिदिन जितनी ऑक्सीजन की जरूरत होती है, उसे दो पेड़ शायद ही पूरा कर सकें। अतः सभी को पेड़ लगाने का संकल्प लेना होगा। कृषि के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. संत कुमार सिंह ने कहा कि जब हम आजाद हुए तो हमारी आबादी कम थी और उन्नतिशील बीज,उर्वरक और सिंचाई के साधन अनुपलब्ध होने के कारण प्रकृति पर निर्भर रहकर ही फसलें एवं अनाज पैदा कर पाते थे। उन्होंने खाद्यान्न उत्पादकता के क्षेत्र में नॉर्मन बोरलॉग और बर्गिज कुरियन के योगदानो को स्मरण कराया।प्रो.एनपी सिंह ने कहा कि हमें वार्मिंग से बचने और स्वच्छ हवा में सांस लेने के लिए वृक्षारोपण का संकल्प अवश्य लेना होगा। जंतु विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो. तुमुल सिंह ने प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले समस्याओं को विस्तार से साझा किया। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापित आयोजन सचिव एवं जंतु विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रो. डॉ संजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जंतु विज्ञान विभाग के शिक्षक गण डॉ अश्विनी निगम, डॉ. सतीश प्रताप सिंह, डॉ. प्रीति ,डा.विनय कुमार, विजय प्रताप सिंह, मन्नू लाल समेत काफी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से कराया गया। इस कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय में कई जगहों पर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं द्वारा पौधरोपण भी किया गया।फोटो -01-छात्रों को सम्बोधित करते प्रोफेसर सुधीर

Post a Comment

और नया पुराने